{"_id":"7d608ed4d61ac58c5fcea5db247d1262","slug":"at-mega-lok-adalat-592-suits-solved-petitioners-got-justice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा लोक अदालत में 592 वाद निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा लोक अदालत में 592 वाद निस्तारित
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना एवं प्रतिकर के पांच, क्रिमिनल के तीन, अंतिम आख्याएं 50, दीवानी एक, आपराधिक के 465 वादों को मिलाकर कुल 592 वादों का निस्तारण किया गया। फौजदारी वादों में अर्थ दंड जमा कराया।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश अली जामिन की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया।
अदालत में अपर जिला जज विकार अहमद अंसारी ने वाद निस्तारित कर सवा पांच लाख प्रतिकर के रूप में दिलाए।
इसी प्रकार विशेष न्यायाधीश एससी एसटी ऐक्ट संदीप जैन ने मोटर वाहन दुर्घटना एवं प्रतिकर के वाद निस्तारित कर सवा दो लाख प्रतिकर के रूप में दिलाए गए।
विशेष न्यायाधीश वेदपाल सिंह ने पचास अंतिम आख्याओं का निस्तारण किया। अपर जिला जज पवन प्रताप सिंह ने वाद निस्तारित कर प्रतिकर राशि दिलाई ।
इसी प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शिव कुमार ने 324 आपराधिक वाद निस्तारित कर 46200 अर्थ दंड के रूप में जमा कराए। सिविल जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित मालवीय ने दीवानी वाद का निस्तारण कराया।
विज्ञापन
अपर सीजेएम शैलेंद्र वर्मा ने आपराधिक वाद निस्तारित कर अर्थ दंड वसूला।