फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   at health camp 571 persons were given treatment

शिवर में 571 लोगों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया गया

Thu, 22 Jan 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 22 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
at health camp 571 persons were given treatment

नगरीय विकास समिति के दूसरे निशुल्क नेत्र शिविर के पहले दिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल ने 571 लोगों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया। इनमें से 123 मरीज आपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। इन मरीजों का मदन मोहन मालवीय नेत्र चिकित्सालय में आपरेशन किया गया।

विज्ञापन


नगरीय विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नेत्र शिविर का लाभ उठाने के लिए सदर अस्पताल के सामने स्थित मैरिज हॉल में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। समिति के अध्यक्ष विनय तिवारी व सचिव मोहम्मद हाजी रजा के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष दीपक कुमार डब्लू, प्रभात पटेल, दुर्गापुरी बाल्मीकि, नवाब भाई, आसिफ, शादाब, वसीम खान, विद्याभूषण तिवारी, मुन्नी लाला, दूल्हा भाई समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता आने वाले लोगों को राह दिखाते नजर आए। कड़ाके की सर्दी होने के चलते दूर दराज से आने वाले लोगों के लिए अलाव के साथ चाय व नाश्ता की व्यवस्था कर रखी गई थी।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल में शामिल डॉ. एपी वर्मा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. आलोक, डॉ. सर्वेश पटेल व डॉ. शिव सिंह के समक्ष 571 लोग परीक्षण के लिए पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच हुई, जिसमें से 123 मरीज ही आपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। जबकि शेष मरीजों को दवाएं वितरित कराई गई। समिति की ओर से मरीज और उनके तीमारदारों के लिए लंच पैकेट के साथ काफी मुहैया कराई गई।

नि:शुल्क नेत्र शिविर में सीएमओ डॉ. विनय कुमार व पूर्व एडीएम रामंचद्र के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की। मरीजों व तीमारदारों से सेवाओं व सुविधाओं का हाल जाना


इसके अलावा शिविर मेें सेवाएं देने के लिए शहरकाजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ सिंह अनिल, सुरेश शुक्ला, ऐनुल आब्दीन, अहमद भाई, वसीम खान सभासद, मोहम्मद कासिम, महबूृब आलम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed