फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ashlilta

महिला कर्मी ने डिप्टी कमिश्नर जीएसटी पर लगाए अश्लीलता के आरोप

Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
ashlilta
फतेहपुर। जीएसटी- गुड्स एंड सर्विस टैक्स विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के डिप्टी कमिश्नर पर कार्यालय में बुलाकर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला यह भी बता रही है कि उसने डिप्टी कमिश्नर की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की है। जिस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में जब डिप्टी कमिश्नर मचल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि पहले उक्त महिला कर्मी की तैनाती सेक्टर दो बिंदकी में थी। यह औद्योगिक क्षेत्र है। इसके बाद विभागीय स्तर से बीते 15 जुलाई को महिला का तबादला सेक्टर दो खागा के लिए कर दिया गया। महिला को मलाईदार क्षेत्र से हटकर सामान्य स्थान पर हुई तैनाती रास नहीं आई तो उसने ड्रामा करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने महिला कर्मी को एक विभागीय सूची टाइप कर लाने को कहा तो उसने अवज्ञा करते हुए सूची देने से इंकार दिया। जिस पर उसे प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई। तभी से वह दबाव बनाने में लगी हुई है। मचल वर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों ने जांच कमेटी बनाई थी और कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर वह अपना पक्ष रख चुके हैं। उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेहद सतही और बेबुनियादी हैं। उन्होंने कहा जांच में खुद ही सबकुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed