फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Arun, president of trade board, Vishnu commanded youth

व्यापार मंडल अध्यक्ष अरूण, युवा की कमान विष्णु के हाथ

Mon, 06 Jul 2020 06:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Arun, president of trade board, Vishnu commanded youth
उद्योग व्यापार मंडल खागा नगर इकाई व युवा संगठन के माला पहने नवनियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : FATEHPUR
व्यापार मंडल अध्यक्ष बने अरुण, युवा की कमान विष्णु के हाथ
विज्ञापन

खागा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल खागा नगर इकाई की कमान सोमवार को अरुण केसरवानी को सौंपी गई जबकि युवा संगठन की जिम्मेदारी विष्णु गुप्त को दी गई। सभी व्यापारियों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।
कस्बे के किशनपुर रोड पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल खागा इकाई की बैठक सोमवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के संस्थापक व अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा रहे। बैठक में खागा नगर इकाई को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद खागा नगर अध्यक्ष के रूप में अरुण केसरवानी, महामंत्री के पद पर महेंद्र गुप्त, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष केसरवानी, उपाध्यक्ष पद पर गिरजेश गुप्ता व सुंदर जायसवाल, संगठन मंत्री पद पर अजय गुप्त, मंत्री पद पर राजेंद्र पांडेय, संयुक्त मंत्री पद पर इम्तेयाज अहमद, संगठन मंत्री पद पर संजय गुप्त, प्रचार मंत्री के पद पर सुरेश सिंह को सर्व सम्मति से चुना गया।
विज्ञापन

संरक्षक मंडल में आनंद शंकर, अरुण यादव, संतोष गुप्त व सलाहकार समिति में ओमजी द्विवेदी व केदारनाथ शुक्ल को मनोनीत किया गया। इसी क्रम में युवा व्यापार मंडल इकाई का गठन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष विष्णु गुप्त, महामंत्री शनि सोनी, कोषाध्यक्ष संतोष केसरवानी, युवा व्यापार मंडल तहसील संयोजक राजेश साहू, मंत्री सुधीर सिंह, महेश मोदनवाल, अंकित जायसवाल, अंकित केसरवानी, हिमांशू अग्रहरि, प्रथम केसरवानी, ओमजी केसरवानी, राजेश अग्रहरि को चुना गया। सभी का संस्थापक व अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर अजय मिश्र, सिराज अहमद, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed