{"_id":"8649e82b96a9e2cbee4c690531df5cd2","slug":"army-recruiting-ten-thousand-youth-jonki-strength-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में दस हजार युवाओं ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती में दस हजार युवाओं ने झोंकी ताकत
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 10 Aug 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना रैली भर्ती रैली में खागा, बिंदकी के दस हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने बाजी मारने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पहले चरण की दौड़ प्रतियोगिता में 13 फीसदी प्रतिभागी सफल हुए। जिले के अभ्यर्थियों की दो दिन हुई परीक्षा में करीब 18 हजार प्रतिभागियों में परीक्षा में शामिल हुए । इनमें कुल मिलाकर करीब 20 प्रतिशत युवा सफल हो सके हैं। पहले दिन 5800 सौ युवाओं में सात फीसदी दौड़ में सफल हो सके थे। अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट का टोकन दिया गया। मेडिकल टेस्ट का टोकन देने की प्रक्रिया रात तक चलती रही।
विज्ञापन
शहर के पीएसी मैदान में शनिवार की रात दस बजे से मैदान में प्रवेश प्रकिया पुलिस ने चालू कर दी थी। सेना रैली भर्ती में रविवार की भोर पहर तक बिंदकी और खागा तहसील क्षेत्रों के युवाओं की मैदान में इंट्री हुई। युवाओं को मैदान में भोर के साढ़े पांच बजे से किस्मत अजमाने का मौका मिला। भारी संख्या के चलते दोपहर के ढाई बजे अभ्यर्थियों की करीब 28 राउंड में दौड़ पूरी कराई जा सकी। हर राउंड में 350 से 400 के करीब युवाओं ने दौड़ाया गया। अभ्यर्थियों में 13 फीसदी युवा सफलता की पहली सीढ़ी को पार कर सके। जिले में हो रही सेना रैली में दोनों तहसील क्षेत्रों के युवाओं ने अपार सफलता हाथ लगना माना जा रहा है। सैनिक जीडी, सैनिक क्लर्क , सैनिक टेक्निकल, नर्सिंग सहायक, ट्रेडमैन पदों पर साक्षात्कार कार्य कराया गया। अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता की कड़ी परीक्षा कराई गई। प्रतिभागियों का वजन, लंबाई, बीम चूमने, बैलसिंग की परीक्षाएं हुई। अभ्यर्थियों के दस्तावेज का निरीक्षण किया गया। अभ्यर्थियों ने अपने प्रपत्रों, फोटो की कंप्यूटर फीडिंग की गई। वहीं सदर तहसील के युवाओं का मेडिकल टेस्ट भी हुआ है। कर्नल पीडीएस बल ने बताया कि करीब 13 फीसदी युवा भर्ती में सफल हुए हैं। उधर, भर्ती में हिस्सा लेने आए युवाओं ने बसों और ट्रेन यात्रा में जमकर हंगामा काटा। ज्वालागंज बसअड्डे में खागा की ओर जाने वाले अभ्यर्थी बस चालक से टिकट को लेकर उलझ गए। हंगामे की खबर पर कोतवाल आरएस सोनकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
इंसेट
ट्रेडों के लिए आए युवा
ट्रैड प्रतिभागी
सैनिक जीडी 5180
सैनिक र्क्लक 3500
सैनिक टेक्निकल 600
नर्सिंग सहायक 560
सैनिक ट्रेडमैन 1050
इंसेट
कन्नौज के युवाओं से खत्म होगी रैली
सेना रैली का आखिरी समय आ गया है। कन्नौज के अभ्यर्थियों की अंतिम दिन की सोमवार को परीक्षा होगी। पीएसी मैदान में सात जिलों की सीधी सेना रैली भर्ती शुरू की गई थी। कन्नौज जिले के अभ्यर्थियों को रात से ही मैदान में प्रवेश दिया जाएगा। अंतिम दिन भर्ती को सकुशल तरीके से निपटाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के चौकस इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
इंसेट
दौड़ में कई अभ्यर्थियों को आईं मामूली चोटें
पीएसी मैदान में दौड़ में दो करीब एक दर्जन युवा गिरकर मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। जाफरगंज क्षेत्र के रुसिया गांव के अभ्यर्थी अमित कुमार का दौड़ में गिरने से पैर टूट गया। अभ्यर्थी को मेडिकल कैंप में भर्ती कराया गया। इसी तरह खागा क्षेत्र का एक युवा दौड़ में गिरने के बाद दूसरे अभ्यर्थियों के पैरों तले आने से जख्मी हो गया। जहां पर डाक्टर विवेक निगम ने अभ्यर्थी का प्राथमिक इलाज किया और उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।