फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   apuse suside in fatehpur

Fatehpur News: आरोपी के जान देने के बाद दर्ज हुई कुकर्म की रिपोर्ट

Fri, 11 Apr 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
apuse suside in fatehpur
थरियांव। कुकर्म का आरोप से घिरे पूर्व रेलवे कर्मी ने जहर खा लिया। गुरुवार सुबह इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी की मौत के बाद पुलिस ने कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, पुलिस को शव उठाने से रोककर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस पर मारपीट की रिपोर्ट न दर्ज कर उल्टे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

रामपुर थरियांव निवासी मोतीलाल लोधी (55) अविवाहित और पूर्व रेलवे कर्मी थे। वह बुधवार शाम बुधइयापुर गांव रिश्तेदार के यहां गए थे। वहां से गुरुवार सुबह घर लौट रहे थे। उन्होंने रास्ते में आमापुर स्थित एक भट्ठे के पास जहर खाकर नाती नीरज लोधी को फोन किया। नाती की सूचना पर भांजा ननबच्चा व परिजन पहुंचे और एक नर्सिंग होम ले गए।
विज्ञापन

नर्सिंग होम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। रोड किनारे बने घर के बाहर शव रख दिया। मौके पर भीड़ लग गई। परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई सूरजपाल ने बताया कि फर्नीचर कारोबार के लिए मोतीलाल ने एक युवक को किराये पर दुकान दी थी। इसी दौरान 70 हजार रुपये दुकानदार ने भाई से उधार लिया था। दुकानदार न तो किराया दे रहा था और न ही उधारी चुका रहा था। विवाद पर बेटे से कुकर्म का एक माह पहले आरोप लगवाया। किसी तरह दुकान खाली कर दी। इसी खुन्नस में भाई के साथ बुधवार को दुकानदार पक्ष के लोगों ने मारपीट की। भाई का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने मोतीलाल को जहर खिलाया है। भाई के शिकायत करने पर पुलिस ने थाने से भगा दिया। साथ ही कुकर्म की शिकायत में फंसाने की धमकी दी। आहत होकर भाई ने आत्महत्या की है। हंगामे पर सीओ पीके तिवारी, हथगाम व खागा कोतवाली पुलिस पहुंची। सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर सीओ ने मामला शांत कराया। करीब चार घंटे बाद पुुलिस शव कब्जे में ले सकी।
इधर, करीब 11 बजे पुलिस ने मोतीलाल पर कुकर्म का मामला दर्ज किया और किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। सीओ पीके तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दूसरे पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
पूरी रात भटकता रहा मोतीलाल
मोतीलाल मूल रूप से थरियांव थाना क्षेत्र के भागूपुर निवासी थे। उनके तीन भाई सूरजपाल लोधी, इंद्रपाल, रामविशाल थे। सूरजपाल व मोतीलाल को रेलवे में 1979 में नौकरी मिली थी। जीआरपी जवानों से विवाद पर दोनों भाई निलंबित हुए थे। कुछ दिन बाद बहाल होने पर मोतीलाल ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। 1986 में गांव से असोथर रोड थरियांव चले आए। यहीं रहकर कृषि कार्य करते थे। 1988 में भांजे ननबच्चा के साथ मिलकर मिठाई की दुकान चलाते थे। समाजसेवा के चलते शादी नहीं की और मोती नेता नाम से पहचान बनाई। परिजनों ने बताया कि आरोप लगने के बाद लोकलाज की वजह से पूरी रात इधर-उधर भटकते हुए ननिहाल पहुंचे थे।


कुकर्म मामले में बुधवार दोपहर बाद तहरीर मिली थी। जांच के लिए दूसरे पक्ष को भी बुलाया गया। वह नहीं आए। जांच में यह सामने आया कि कुकर्म पीड़ित का ट्रीटमेंट हुआ है। इसी आधार पर गुरुवार को तहरीर लिखी गई। दूसरे पक्ष ने जबरन जहर खिलाकर मार डालाने की तहरीर गुरुवार को दी गई है। उसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस पर लगे आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद्र कुमार राय, थानाध्यक्ष, थरियांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed