{"_id":"6ac158ecbec54ce54304e3b9","slug":"apply-for-iron-fabrication-training-by-the-15th-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-163715-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: आयरन फैब्रिकेशन प्रशिक्षण के लिए 15 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: आयरन फैब्रिकेशन प्रशिक्षण के लिए 15 तक करें आवेदन
विज्ञापन
फतेहपुर। एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत आयरन फैब्रिकेशन ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य पारंपरिक शिल्पियों, कारीगरों और नवयुवकों को स्वरोजगार से जोड़ना है। यह 10 दिवसीय निशुल्क कौशल एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण होगा।
प्रशिक्षण पूरा करने वाले पात्र प्रशिक्षार्थियों को टूलकिट, प्रमाणपत्र और मानदेय प्रदान किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने यह जानकारी दी। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्तूबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है। शैक्षिक योग्यता की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है। आवेदक ने पिछले दो वर्षों में संबंधित टूलकिट का लाभ न लिया हो। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिदिन 200 रुपये का मानदेय सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा।