{"_id":"6931d8f1aa61a7c49f0c9524","slug":"appealed-for-increased-cooperation-at-weak-booths-in-voter-revision-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-145025-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मतदाता पुनरीक्षण में कमजोर बूथों पर सहयोग बढ़ाने की अपील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मतदाता पुनरीक्षण में कमजोर बूथों पर सहयोग बढ़ाने की अपील की
विज्ञापन
फोटो-17-बीएलओ से एसआईआर की जानकारी लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को अयाह शाह और सदर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।
अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 17 खटौली में बीएलओ ने बताया कि कुल 1226 मतदाताओं में से सभी को फाॅर्म वितरित किए जा चुके हैं। लगभग एक हजार की फीडिंग पूरी हो चुकी है।
इसके बाद सदर विधानसभा क्षेत्र के बहुआ नगर स्थित बूथ संख्या 81, 82 और 83 तथा बहुआ देहात मंडल के मुत्तौर स्थित बूथ संख्या 89, 90 और 91 का दौरा किया गया। बूथ संख्या 90 पर कार्य लगभग पूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष ने बीएलओ की सराहना की।
विज्ञापन
अन्नू श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान में और सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया और कहा कि यह राष्ट्रीय अखंडता से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।
इस दौरान जिला संयोजक मनोज मिश्रा मनु, अर्चना त्रिपाठी, संजय हांडा, चिदानंद शुक्ला, अखिलेश तिवारी, ओम मिश्रा भदबा, अनुराग शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।