फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Another case of fraud against 10 people including the big fraud couple of Khajuriapur

Fatehpur News: खजुरियापुर के महाठग दंपती समेत 10 के खिलाफ ठगी का एक और मुकदमा

Sat, 04 Jan 2025 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Another case of fraud against 10 people including the big fraud couple of Khajuriapur
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी अमित सिंह और आत्मप्रकाश बाजपेयी ने महाठग समेत 10 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि खजुहिरयापुर गांव में हमारा मिशन चिटफंड संस्था 2015 में चलती थी। जिसमें एक मुश्त 30 हजार की रकम जमा कराने के बाद एक साल तक प्रति माह 10-10 हजार रुपये दिए जाने का प्रलोभन दिया गया था।
विज्ञापन

उन दोनों ने संचालक राजेश मौर्या व उनके अन्य साथियों के बहकावे में आकर उन दोनों ने खुद व अन्य लोगों का 10 लाख 20 हजार रुपये संस्था में 2015 व 2016 में जमा किया था। उसके बाद रुपये देने का टरकाते रहे और कुछ दिन बाद फरार हो गए। किसी तरह संपर्क करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर राजेश मौर्या व उसकी पत्नी पूजा मौर्या, भाई ब्रजेश मौर्या, रिश्तेदार रुपचंद्र, रोहित, राकेश, शत्रुघन, अरुण मौर्या, छत्रपाल, रामचंद्र मौर्या उर्फ लाखा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी राजेश और उसकी पत्नी पूजा जेल में हैं। बाकी आरोपी जमानत पर है। इनके खिलाफ करीब डेढ़ अरब की धोखाधड़ी का आरोप है। आरोपी ने जिले के अलावा पड़ोसी कई जिलों में संस्था चलाकर धोखाधड़ी की थी। इनके खिलाफ प्रयागराज, प्रतापगढ़, कुसुंभी समेत कई जिलों में मुकदमे है। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed