फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Angry farmers surrounded the sub-centre due to power cut

Fatehpur News: बिजली कटौती से आक्रोशित किसानों ने उपकेंद्र घेरा

Sun, 20 Aug 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers surrounded the sub-centre due to power cut
किशनपुर। बिजली संकट से परेशान किसानों ने शनिवार को बिजली उपकेंद्र का घेराव कर धरना दिया। जमकर नारेबाजी की। किसानों के उपकेंद्र पहुंचने से पहले जेई और एसडीओ वहां से चले गए। इससे किसानों का गुस्सा सातवें आसमान में पहुंच गया।
विज्ञापन

महेशपुर मठेठा गांव को चंदापुर उपकेंद्र से जोड़ने के बाद लोग पिछले करीब 12 घंटे से लाइन फाल्ट की समस्या से जूझते रहे। चंदापुर उपकेंद्र से मठेठा गांव को जाने वाली लाइन जंगल से होकर गुजरी है। इसी जंगल में अक्सर फाल्ट होता है। जंगल में फाल्ट समय से ठीक नहीं हो पाता। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के तहसील उपाध्यक्ष मठेठा ग्राम प्रधान सुदेश सिंह की अगुवाई में किसान धरने पर बैठ गए। मठेठा गांव के किसान अपनी लाइन पुराने फीडर से जोड़ने की मांग पर अड़े थे। थोड़ी देर बाद रारी गांव के किसान भी पहुंच गए और दोनों गांवों के बीच बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद अधिकारियों व संभ्रांत नागरिकों ने बीच-बचाव कर मामला शांत किया। भाकियू की जिला सचिव छोटू परिहार ने दोनों गांव के किसानों को समझाते हुए बिजली आपूर्ति शुरू कराने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग चंदापुर उपकेंद्र को खागा से न जोड़कर किशनपुर से बिजली दे रहा है। इससे आए दिन समस्या हो रही है और विभागीय अधिकारी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। एसडीओ किशनपुर संजय कुमार ने बताया कि विश्व बैंक फीडर पर लोड के कारण मठेठा गांव को चंदापुर फीडर से जोड़ दिया गया है। चंदापुर बिजली उपकेंद्र बनने के बाद उससे लोड कम हो गया था। किसानों की समस्या के लिए लाइन के रास्ते का मुआयना कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed