{"_id":"64a46d90fa326684970da5f7","slug":"angered-by-brothers-scolding-minor-sister-commits-suicide-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148-2023-07-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Suicide: नाबालिग बहन ने फंदा लगाकर दी जान, भाई की डांट से थी क्षुब्ध, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Suicide: नाबालिग बहन ने फंदा लगाकर दी जान, भाई की डांट से थी क्षुब्ध, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Wed, 05 Jul 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:35 AM IST
सार
भारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के फंदा लगाने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। परिजन अंतिम संस्कार को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फतेहपुर जिले के हुसैनगंज कोतवाली क्षेत्र में भाई की डांट से क्षुब्ध नाबालिग बहन ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। किसी ने 112 नंबर पर पुलिस को संदिग्ध हालात में मौत की सूचना दी। पुलिस ने अंतिम यात्रा रोकी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी अंकराज लोधी की पुत्री सत्यभामा (15) को घरेलू कामकाज को लेकर भाई सत्यवीर ने डांट दिया। किसी काम से किशोरी खेत चली गई। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने खोजबीन की। खेत से गांव लौट रहे ग्रामीणों ने किशोरी काे नींबू के पेड़ पर दुपट्टे के फंदे से लटकता देखा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। पिता ने बताया कि बेटे की डांट से नाराज होकर बेटी ने जान दी है। परिवार के लोग शव अंतिम संस्कार के लिए गंगा किनारे ले जाने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच गांव के किसी व्यक्ति ने 112 नंबर पर पुलिस को संदिग्ध हालात में मौत की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के फंदा लगाने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। परिजन अंतिम संस्कार को तैयार नहीं थे।