{"_id":"66005ea6ba2a2f7a6f0fbf55","slug":"an-amount-of-rs-40-thousand-was-stolen-from-the-account-by-sending-fake-messages-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-113057-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फर्जी मैसेज भेजकर 40 हजार की रकम खाते से उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फर्जी मैसेज भेजकर 40 हजार की रकम खाते से उड़ाई
Sun, 24 Mar 2024 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
- आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। फर्जी मैसेज भेजकर खाते से 40 हजार की रकम खाते से साइबर अपराधियों ने पार कर दी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
किशनपुर थाना क्षेत्र के जमकोईली सच्चिदानंद मौर्य ने बताया कि उसके पिता रामेश्वर मौर्या के मोबाइल पर फोन आया। उसने पिता का परिचित होना बताया। परिचित की तरह की बातचीत करने लगा। पिता के मोबाइल पर 50 हजार रुपये भेजने का फर्जी मैसेज भेजा।
पिता को बोला कि रुपये दूसरे खाते में डाल दो। पिता ने पांच बार में 40 हजार रुपये उसके बताए अशोक कुमार के खाते में भेज दिए। खाते में 50 हजार रुपये नहीं आने पर धोखाधड़ी का पता लगा। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि साइबर सेल की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।