{"_id":"6439a3cfdeb176fc4a082fe4","slug":"ambulance-driver-died-in-road-accident-fatehpur-news-c-12-1-181137-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत
Sat, 15 Apr 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सिद्धार्थ नगर से गुजरात जा रहे एंबुलेंस चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रतापगढ़ जिले के ताला थाना क्षेत्र निवासी गुड्डू माली (34) 15 साल से परिवार सहित गुजरात प्रांत में बलसाल वापी में रहता था। प्राइवेट एंबुलेंस का चालक था। वह गुजरात प्रांत से सिद्धार्थ नगर एंबुलेंस से मरीज को लेकर गया था। उसके साथ एक दूसरी एंबुलेंस गोंडा गई थी। दोनों मरीजों को छोड़कर गुजरात जा रहे थे। फतेहपुर-रायबरेली जिले के बार्डर गुड्डू माली को झपकी आ गई। एंबुलेंस अनियंत्रित खंती में चली गई। चलती गाड़ी से चालक ने कूदने का प्रयास किया। तभी वह एंबुलेंस में फंसकर घिसटता चला गया। साथी एंबुलेंस का चालक उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। संवाद
वृद्ध का शव नाले में पड़ा मिला
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बा निवासी बड़ी बाजार निवासी रामकुमार (60) गुरुवार रात घर से निकले थे। परिजनों की खोजबीन के दौरान शुक्रवार दोपहर पड़ोस के गांव वीरपुर के पास वृद्ध का नाले से शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
ट्रक के टायर बेचकर भागा चालक
फतेहपुर। सदर कोतवाली आवास विकास निवासी अतुल त्रिवेदी ट्रांसपोर्टर हैं। उन्होंने ट्रक चालक मनोज कुमार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक रायबरेली जिले के डीह थाने के सलोन निवासी है। चालक 11 अप्रैल को दो लाख कीमत के ट्रक के चार टायर और 20 हजार कीमत की दो बैटरियां बेचकर भाग निकला है। ट्रक उसे लखनऊ बाईपास चौराहे पर लावारिस हालत में मिला। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
एक्सपर्ट ने साइबर अपराध का कर्मियों को प्रशिक्षण दिया
फतेहपुर। पुलिस लाइन में साइबर अपराधों और रोकथाम की जानकारी साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट रक्षित टंडन ने पुलिस कर्मियों को दी। कार्यशाला में साइबर एक्सपर्ट ने बताया कि ऑनलाइन नौकरी लगवाने और कॉलोनी देने के नाम पर अपराधी ओटीपी, डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, यूजर आईडी पासवर्ड मांगते हैं। यह कतई शेयर न करें। वह बैंक कर्मी, ट्रेजरी आफिसर खुद को बताते हैं। कोई रिमोट एक्सेस एप जैसे- क्विक सपोर्ट, एनीडेस्क डाउनलोड करने को कहे तो कभी न करें। एसएमएस, ई-मेल, व्हाट्सएप मैसेज प्रसारित/प्राप्त हो रहे लिंक को न खोलें। किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च न करें।
-- -- -- -- -- --