फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Allegations of gang rape after kidnapping a girl from her home

Fatehpur News: घर से युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Thu, 23 Apr 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Allegations of gang rape after kidnapping a girl from her home
किशनपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में मामा के घर आई युवती को मंगलवार रात बाइक सवार अगवा कर जंगल ले गए। आरोप है कि यहां दोनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ननिहाल में मामा के बेटे की शादी में शामिल होने आई थी। युवती के पिता का आरोप है कि वह घर के बाहर सो रही थी। करीब रात 10 बजे बाइक सवार दो युवक दरवाजे से बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर अगवा कर जंगल ले गए।
विज्ञापन

यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जानकारी पर परिजन ने तलाश की। देर रात युवती बिलखते हुए घर पहुंची। उसने परिजन को आपबीती बताई। युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों में एक युवक बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के नंदूपुर गांव का रहने वाला बताया है। दूसरे को युवती पहचान नहीं सकी है। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed