फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   All work is done by lighting the lamp in the court.

Fatehpur News: दरबार में ज्योत जलाने से बनते हैं सब काम

Mon, 16 Oct 2023 11:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
All work is done by lighting the lamp in the court.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिंदकी। पुरानी बिंदकी स्थित मां ज्वाला देवी की ख्याति आसपास के क्षेत्र में है। कई सौ साल पुराने मंदिर से जुड़ीं कई मान्याएं हैं। लोगों में विश्वास है कि मां के दरबार में ज्योत जलाने से सब काम बन जाते हैं। यहां दर्शन और प्रसाद से कई रोग दूर हो जाते हैं। मंदिर में प्रत्येक सोमवार को मेला लगता है।
पुजारी शैलेंद्र सैनी(आशु) ने बताया कि कोलकाता के एक सेठ के बेटे की आंखों की रोशनी में दिक्कत थी। उनके यहां बिंदकी के ज्वाला प्रसाद दुबे भी रहते थे। उन्होंने मां की शक्ति और कृपा के बारे में बताया। सेठ बिंदकी के ज्वाला देवी मंदिर आए। यहां पर पुजारी ने उन्हें मां का जल दिया। उसको लगाने से बेटे की आंखों को आराम मिलने लगा। इसके बाद सेठ ने मंदिर का जीर्णोद्धार वर्ष 1912 में कराया। दरबार में संगमरमर लगवाए। आज भी मां के जल से अपने रोग का उपचार कराने दूर-दूर से आते हैं।
विज्ञापन

मां की शक्ति और कृपा की ख्याति आसपास क्षेत्रों तक है। नवरात्र में मां के दरबार में लोग दूर-दूर से आकर मां की ज्योत जलाकर मन की मुरादों को पूरा करते हैं। हम चार पीढ़ियों से मां की सेवा व पूजा कर रहे हैं। मंदिर में भोलेनाथ का भी प्राचीन मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती का समय
मंदिर में सुबह की आरती छह बजे व शाम की आरती आठ बजे होती है। मंदिर रात दस बजे बंद होता है। मंदिर प्रांगण में बने यज्ञ मंडप में दुर्गा माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करके हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पूरे नवरात्र को मां को फूलमालाओं से सजाया जाता है।

नवमी को होता है भंडारा
मेला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बबलू ने बताया पूरे नवरात्र में शाम को भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाता है। सप्तमी अष्टमी को हलवा का प्रसाद दिया जाता है। वहीं नवमी को भंडारा होता है। इसमें बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed