{"_id":"6765be7db129eaa6860f8b04","slug":"aligarh-ssp-office-clerk-booked-for-embezzling-money-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-126232-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय के लिपिक पर धन हड़पने का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय के लिपिक पर धन हड़पने का मुकदमा
विज्ञापन
फतेहपुर। अलीगढ़ एएसपी कार्यालय में तैनात लिपिक के खिलाफ सरकारी धन हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीएसी शिविरपाल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
12वीं वाहिनी पीएसी महेंद्र सिंह शिविरपाल के पद पर तैनात हैं। उन्होंने राधानगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उपनिरीक्षक प्रकाश वीर सिंह पीएसी में नियुक्ति के दौरान रिकार्ड कीपर लिपिक के पद पर तैनात था।
उन्होंने दिलीप पुस्तक भंडार देवीगंज से 29 नवंबर 2023 में 16 हजार 20 रुपये की स्टेशनरी खरीदी थी। रजिस्टर में कुछ भी अंकित नहीं किया था। मामले की प्रारंभिक जांच में शासकीय क्षति पाई गई। जांच दौरान लिपिक को पांच अक्तूबर व 18 नवंबर को पत्राचार कर शासकीय क्षति 16 हजार 20 रुपये राजकीय कोष में जमा कराने की नोटिस जारी की गई।
इसके बाद भी क्षति की रकम नहीं जमा कराई गई। वर्तमान में लिपिक एसएसपी अलीगढ़ कार्यालय में लिपिक के पद पर नियुक्त है। प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।