फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After two years, case of murder of wife and daughter and disappearance of dead body

Fatehpur News: दो साल बाद पत्नी-पुत्री की हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा

Wed, 01 Nov 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
After two years, case of murder of wife and daughter and disappearance of dead body
फतेहपुर। प्रेम विवाह के बाद पत्नी और तीन साल की बेटी की हत्या कर शव गायब किए जाने का हुसैनगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र की एक किशोरी का वर्ष 2015 में हाजीपुर गंग गांव के मनोज लोधी ने अपहरण किया था। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की बरामद की। बरामदगी के बाद मनोज के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दुष्कर्म में तरमीम करते हुए पुलिस ने मनोज को जेल भेजा। करीब सात माह बाद मनोज जेल से छूटकर आया। किशाेरी के बालिग होने पर शादी कर ली। 2017 में उन्हें एक पुत्री हुई। पुत्री होने के बाद मनोज पंजाब कमाने चला गया। उसी दौरान उसे पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। युवती के पिता का आरोप है कि अवैध संबंध की आशंका का चलते बेटी व नातिन की नवंबर 2021 में मनोज लोधी ने अपने पिता राजेंद्र लोधी व चाचा भोंदू लोधी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed