फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After the death of his wife, the young man hanged himself, his condition is critical.

Fatehpur News: पत्नी की मौत के बाद युवक फंदे से लटका, हालत नाजुक

Mon, 29 Sep 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
After the death of his wife, the young man hanged himself, his condition is critical.
फोटो-14-महिला की मौत के बाद घर के बाहर जांच करती पुलिस। संवाद
खागा। अजनई गांव में शनिवार की रात घरेलू विवाद के बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद पति भी फंदे से लटक गया। जानकारी पर परिजन ने उसे उतार लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अजनई गांव निवासी जयचंद्र और उसकी पत्नी सरिता सिंह (28) के बीच शनिवार की रात विवाद हुआ। करीब रात 10:30 बजे जयचंद्र के परिवार ने सरिता के फंदे से लटकने का शोर मचाया। इससे स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

उस समय सरिता को गोद में लेकर ससुराली बाहर खड़े थे। सभी हथगाम सीएचसी लेकर जाने के लिए वाहन का इंतजाम कर रहे थे। तभी जयचंद्र रुपये लेने के बहाने घर के अंदर पहुंचा। कुछ देर बीतने पर बाहर नहीं आया। इस पर परिजन उसे देखने के लिए अंदर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कमरे में छत के कुंडे से अंगौछे के फंदे से जयचंद्र लटका था। परिजन ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद सरिता और उसे हथगाम सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने सरिता को मृत घोषित कर दिया। यहां से जयचंद्र को जिला अस्पताल और फिर कानपुर रेफर कर दिया गया।
उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाली पुलिस करीब रात दो बजे गांव पहुंची। इसी बीच सरिता के मायके बुदवन से भी परिजन पहुंच गए। सरिता की मां सुषमा देवी ने बताया कि बेटी को ससुराली प्रताड़ित करते थे।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला को परिवार के लोग फंदे पर लटका होना बता रहे हैं। किसी अन्य ने शव लटका नहीं देखा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। प्रारंभिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि पति को पत्नी की मौत का अहसास हो गया था। इसी दहशत में फंदे से लटका होगा।


छह साल पहले हुई थी शादी
दिवंगत सरिता का मायका खागा कोतवाली क्षेत्र के बुदवन गांव में है। उसके पिता फूल सिंह का निधन हो चुका है। घर में मां सुषमा देवी रहती है। उसका भाई सूरत में नौकरी करता है। एक विवाहित बहन है। करीब छह साल पहले सरिता की शादी जयचंद्र से हुई थी। सरिता को एक चार वर्ष का पुत्र और छह महीने की पुत्री है।



गले पर फंदे के नहीं दिखे निशान
घटना के बाद पुलिस और मायके पक्ष ने सरिता के शव को पोस्टमार्टम हाउस में देखा है। सरिता की मां ने बताया गया कि बेटी की गले पर फंदे का निशान नहीं है। गले पर नाखून के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को फंदा लगाने के जांच में साक्ष्य नहीं मिले हैं। परिजन ने पुलिस को एक कटी हुई साड़ी दिखाई और बताया कि इसी साड़ी के फंदे से सरिता लटकी थी। पुलिस सरिता के लटकने वाली जगह पर पहुंची। यहां फंदे से लटकने के लिए खड़े होने की भी जगह नहीं थी। दूसरा अंगौछे का फंदा दिखाया गया, जिससे जयचंद्र के फंदे से लटकने की बात कही है।

फोटो-14-महिला की मौत के बाद घर के बाहर जांच करती पुलिस। संवाद

फोटो-14-महिला की मौत के बाद घर के बाहर जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed