{"_id":"69d94b8bd7b5509d0802e1d4","slug":"after-the-collision-the-car-driver-dragged-the-bike-rider-for-100-meters-death-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152570-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: टक्कर के बाद कार चालक ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: टक्कर के बाद कार चालक ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-03-आशीष साहू। स्रोत परिजन
- फोटो : कुकुरभुकवा में गेहूं में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
फतेहपुर। चौडगरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बृहस्पतिवार रात करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। गंभीर हालत में उसे बिंदकी सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मीरखपुर निवासी आशीष साहू (32) कस्बे में होटल संचालित करता था। वह थाना क्षेत्र के पहरवापुर गांव से रात में बिंदकी लौट रहा था। पहरवापुर के पास चौडगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक और सवार कार में फंस गए और बेकाबू कार करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर चालक ने कार रोकी, फंसी बाइक और घायल को हटाया और मौके से भाग निकला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन उसे कानपुर के एक नर्सिंग होम ले गए जहां देर रात आशीष की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

फाइल फोटो-03-आशीष साहू। स्रोत परिजन- फोटो : कुकुरभुकवा में गेहूं में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।