फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After night, the body of the driver was identified, friends accused of murder

ात दिन बाद चालक के शव की पहचान,दोस्तों पर हत्या का आरोप

Tue, 14 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
After night, the body of the driver was identified, friends accused of murder
थरियांव में प्रदर्शन करते परिजनों के साथ ग्रामीण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
थरियांव। सात दिन से लापता ट्रक चालक के शव की सोमवार को परिजनों ने थाने में फोटो देखकर पहचान की। पिता ने गांव के ही दो युवकों पर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया। साथ ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में परिजनों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दिहुली मोड़ हाईवे किनारे छह जून को एक युवक घायल मिला था। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया था। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया था। हैलट में आठ जून को युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार भी करा दिया।
विज्ञापन

इधर, सदर कोतवाली के मूसेपुर गांव के रघुवरपुरवा निवासी नत्थू यादव ने कोतवाली पुलिस को बेटे महेंद्र यादव (20) के लापता होने की तहरीर दी। पिता ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का संदेह जताया। पुलिस ने युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों युवक महेंद्र को दिहुली गांव शादी समारोह में ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने थरियांव थाने में संपर्क किया। घायल युवक के मिलने का पता चलने पर नत्थू यादव और ग्रामीण सोमवार को थरियांव थाने पहुंचे। फोटो से पिता ने बेटे महेंद्र के रूप में पहचान की। नत्थू ने बताया कि महेंद्र को गांव का एक युवक भांजी की शादी में दोस्त के साथ लेकर दिहुली गया था। बेटे ने जाने से मना भी किया था, लेकिन वे नहीं माने थे।
दूसरे दिन महेंद्र घर नहीं लौटा तो उन दोनों से पूछताछ की। दोनों अलग-अलग बयान देते रहे। पिता ने थाने में तहरीर दी कि दोनों युवकों ने महेंद्र पर धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। हादसा दिखाने के लिए उसको हाईवे किनारे फेंक दिया।

महेंद्र की मौत से भाई राजेंद्र, अभिषेक, बहन पूजा, मां गंगा देवी बेहाल है। परिजनों ने बताया कि पहले दो बार बेटे के साथ दोनों युवक मारपीट कर चुके हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कानपुर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगवाई गई है। हंगामे जैसी कोई बात नहीं थी। आरोपी हिरासत में हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed