फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   After having physical relations, the lover strangled the woman, while her minor friends held her hands and feet.

Fatehpur News: शारीरिक संबंध बना प्रेमी ने गला घोंटा, नाबालिग साथियों ने पकड़ रखे थे हाथ-पैर

Sun, 08 Mar 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
After having physical relations, the lover strangled the woman, while her minor friends held her hands and feet.
फोटो-22-हुसैनगंज थाने में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव के राजकरन के खेत पर पानी भरे गड्ढे में युवती की हत्या कर फेंके शव का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया है। शादी का दबाव बनाने पर युवती की हत्या की गई थी। मामले में प्रेमी और उसके नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद प्रेमी को जेल और दो नाबालिग आरोपियों को प्रयागराज खुल्दाबाद बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का खेत से एक मार्च को शव मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी। कॉल डिटेल से पुलिस को क्लू मिला कि थरियांव थाने के दनियालपुर गांव के शिवा लोधी से युवती की 28 फरवरी की रात बात हुई थी। बातचीत के बाद शिवा की लोकेशन युवती के गांव में मिली। पुलिस ने शिवा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद शिवा के एक 14 वर्षीय और दूसरे 15 वर्षीय साथी पकड़ा। पुलिस को पूछताछ में शिवा ने बताया कि उसकी नवंबर से युवती से मोबाइल पर बातचीत होने लगी थी। वह आर्थिक तंगी की वजह से बाहर कमाने जाने वाला था। युवती ने ऑनलाइन तीन बार में पांच हजार रुपये भी दिए। युवती शादी का दबाव बनाने लगी। शादी नहीं करने पर दुष्कर्म में फंसाने और हत्या की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रात युवती ने उसे गांव बुलाया। वह पड़ोसी की बाइक लेकर करीब रात 11:30 बजे युवती के गांव नाबालिग साथियों के साथ पहुंचा। घर के बाहर युवती से मुलाकात हुई। उसे भी बाइक पर बैठाकर खेत पर ले गए। यहां युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद युवती फिर शादी का दबाव बनाने लगी। शादी न करने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी।
इस पर उसने आवेश में आकर युवती का गला उसके ही दुपट्टे से घोंट दिया। इस दौरान युवती छटपटाई और विरोध किया। उसने साथियों को सहयोग के लिए बुलाया। वे नहीं आ रहे थे। उसने साथियों को भी फंसाने की धमकी दी।
तभी दोनों आए और फिर युवती के हाथ-पैर पूरी ताकत से पकड़ लिए। हत्या के बाद शव को दोनों की मदद से करीब 30 फीट गहरे पानी भरे खेत पर फेंक दिया। युवती का कीपैड मोबाइल तोड़कर खेत में कहीं फेंककर भाग निकले।

सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को प्रेमी को जेल और दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह प्रयागराज भेजा गया है। शादी के दबाव और दुष्कर्म में फंसाने की धमकी पर शिवा ने नाबालिग साथियों संग युवती की हत्या की थी।

फोटो-22-हुसैनगंज थाने में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-22-हुसैनगंज थाने में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed