{"_id":"6a70da1b0bb06c1f26020d78","slug":"advocates-accused-the-revenue-department-of-corruption-and-encroachment-fatehpur-news-c-217-1-bnd1018-159752-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अधिवक्ताओं ने राजस्व विभाग पर लगाए भ्रष्टाचार और कब्जे के आरोप लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अधिवक्ताओं ने राजस्व विभाग पर लगाए भ्रष्टाचार और कब्जे के आरोप लगाए
विज्ञापन
फतेहपुर। अधिवक्ताओं ने सोमवार को राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें न पूरी होने पर 17 अगस्त से जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से नगर पालिका क्षेत्र की सरकारी भूमि पर कब्जों की शिकायतें की जा रही हैं। राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से कब्जे कराए गए पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में सौंपी गई करीब 100 पृष्ठों की पत्रावली का भी निस्तारण नहीं हुआ।
अधिवक्ताओं ने नामांतरण मामलों में अनावश्यक आख्या न मांगने और समयबद्ध रिपोर्ट की व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस मौके पर श्रीकृष्ण गुप्ता, रवींद्र परमार, दीप नारायण, सोहनलाल सिंह चौहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।