{"_id":"62a4edf3b174521f655cf097","slug":"action-suspend-sdo-fatehpur-news-knp70186648","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडरों पर एफआईआर एसडीओ को पड़ी भारी, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडरों पर एफआईआर एसडीओ को पड़ी भारी, निलंबित
विज्ञापन
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एम. देवराज ने उपखंड अधिकारी संजय कुमार को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि बिजली के बिलों में संशोधन और मीटर बदलने की प्रक्रिया में गड़बड़ मिली है। उनके स्थान पर फूलचंद्र भारती को चार्ज दिया गया है।
उपखंड अधिकारी टीम की जांच के बाद छह जून को सर्किल प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव, डिवीजन प्रभारी मुकेश यादव के साथ मीटर रीडर राजेश यादव, अखिलेश और निगम यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें मीटर रीडिंग के दौरान अलग-अलग मीटरों में 28 हजार रीडिंग डंप किए जाने का आरोप लगाया था। इस पर डिवीजन प्रभारी मुकेश यादव ने मुख्यालय में शिकायत कर उपखंड अधिकारी की जांच कराने की मांग की थी।
इस पर सात जून को कार्पोरेशन अध्यक्ष एम. देवराज ने दो सदस्यीय टीम जांच के लिए भेजी थी, जिसमें अधीक्षण अभियंता वाणिज्य वीपी सिंह और स्मार्ट मीटरिंग सेल के अधिशासी अभियंता रजनीकांत ने 12 बिजली बिलों की जांच की। जांच में बिजली बिल संशोधन और मीटर बदलने की कार्यशैली संदिग्ध पाई गई। इस पर शनिवार को उपखंड अधिकारी संजय कुमार के तत्काल निलंबन की कार्रवाई हुई और कार्पोरेशन निदेशक के यहां संबद्ध किया गया।