{"_id":"67c34d447acf8c4e2407aade","slug":"accused-of-collecting-lakhs-of-rupees-as-honorarium-by-becoming-a-fake-shiksha-mitra-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-130094-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फर्जी शिक्षामित्र बन लाखों रुपये मानेदय उठाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फर्जी शिक्षामित्र बन लाखों रुपये मानेदय उठाने का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। एक युवक ने पत्नी का नाम बदलकर विद्यालय में शिक्षामित्र बनाकर आठ साल नौकरी कराई। इस दौरान लाखों रुपये मानदेय भी उठाया। शिकायत होने पर विभाग ने अभिलेखों की छानबीन शुरू की तो आरोपी ने पद से इस्तीफा दे दिया।
थाना क्षेत्र के अंगदपुर निवासी अरिमर्दन सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत सिजौली के उमरिहा निवासी एक व्यक्ति ने कूटरचित फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर अपनी पत्नी रेखा को ममता बना दिया। इस आधार पर प्रधामिक विद्यालय धौरहरा में 2005 में शिक्षामित्र पद पर नौकरी दिला दी। इस ग्रामसभा में ममता नाम की कोई महिला निवासरत नहीं है। शिक्षा विभाग ने शिक्षामित्र के अभिलेखों की छानबीन शुरू की तो साल 2013 में शिक्षामित्र पद से इस्तीफा दे दिया।
खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार इस जालसाजी में विभाग को लाखों की चपत लगी है। जिलाधिकारी ने इसकी जांच जाफरगंज क्षेत्राधिकारी होरीलाल सिंह को सौंपी है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच मिली है। मामला शिक्षा विभाग का है, इसलिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। वहां से आख्या मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।