फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused nabbed again after release from jail; 20 kg of cannabis seized.

Fatehpur News: जेल से छूटे आरोपी को फिर दबोचा, 20 किलो गांजा बरामद

Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Accused nabbed again after release from jail; 20 kg of cannabis seized.
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने चोरी के मामले में जेल से छूटे आरोपी सलमान को बृहस्पतिवार को दोबारा गिरफ्तार किया। आरोपी बुधवार शाम जेल से छूटा था। उसे पंकज साहू के घर चोरी के आरोप में जेल भेजा गया था। इस मामले में दूसरे साथी कमल जोशी को खागा पुलिस ने बुधवार को जेल भेजा था।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि चोरी के माल की बरामदगी के लिए सलमान को हिरासत में लिया गया। सलमान ने दो मई को कमल जोशी के साथ चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के जेवर बेचकर उसे 1.10 लाख रुपये मिले थे। इसमें से आरोपी के पास से पांच हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके घर से 20 किलो गांजा भी बरामद किया। आरोपी ने बताया कि उसने करीब दो माह पहले एक ट्रक से गांजा चोरी कर छिपाया था। पांच थानों में कई मुकदमे दर्ज होने के कारण उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed