{"_id":"6a67aa6f8c5f649f090c6fd7","slug":"accusation-of-selling-wife-to-an-associate-for-money-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159363-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रुपयों के लिए पत्नी को साथी के हाथ बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रुपयों के लिए पत्नी को साथी के हाथ बेचने का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर रुपये लेकर उसे साथी के हाथ बेचने और जबरन साथ भेजने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसे पीटा गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हथगाम क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 30 अप्रैल को पति नशे में घर पहुंचा और मारपीट कर मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद पति ने एक साथी को घर बुलाया और उससे 10 हजार रुपये लेकर कहा कि उसने पत्नी को बेच दिया है।
आरोप है कि पति और उसका साथी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। इस पर पति का साथी बाइक लेकर भाग गया। महिला ने बताया कि 23 मई को पुलिस से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रविवार को पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।