{"_id":"6025360a8ebc3ee91b5c4689","slug":"accident-truck-fathepur-news-person-killed-cousin-fatehpur-news-knp611159847","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर एक की मौत
विज्ञापन
अंकित कुमार विश्वकर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। बांदा टांडा हाईवे पर बुधवार रात बाइक सवार चचेरे भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे ही हालत गंभीर है।
उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर पुलिस को हेलमेट नहीं मिला है। वहीं चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हुआ है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के चककाजीपुर निवासी अंकित कुमार विश्वकर्मा (23) लदिगवां स्थित ट्रक बॉडी की दुकान में काम करता था।
उसके साथ चचेरा भाई संदीप विश्वकर्मा (22) भी काम सीखता था। दोनों बुधवार रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे।
ललौली थाने के दसवां मील के पास बांदा की ओर जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा देखकर ढाबे से लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
जहां डाक्टर ने अंकित कुमार को परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
अंकित की मां विटान और पत्नी प्रीती देवी बदहवास हो गई। अंकित से बड़ा भाई रोहित कुमार और छोटा अभिषेक है।
अंकित की शादी 13 जून 2020 को गाजीपुर थाने के सिमौर गांव में गयाप्रसाद विश्वकर्मा के यहां हुई थी। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।