फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident,teenager,dead,fathepur news,crushed by truck

सिर से ट्रक का पहिया निकलने से किशोर की मौत

Mon, 15 Feb 2021 07:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
accident,teenager,dead,fathepur news,crushed by truck
घायल ट्रैक्टर चालक कल्लू। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। फतेहपुर-लखनऊ मार्ग पर चौफेरवा गांव के पास सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही ट्राली में बैठा एक किशोर सड़क पर जा गिरा। इस दौरान पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं ट्राली समेत ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से उत्तेजित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मथुवापुरवा-रामपुर निवासी कल्लू (25) ट्रैक्टर चालक है। वह सोमवार को हुसैनगंज से देवेंद्र मिश्रा के ईंट भट्टा से ईंट लोड करके शहर जा रहा था।
उसके साथ मिर्जापुर गांव के राम भवन का बड़ा बेटा अजय प्रजापति (17) मजदूर के रूप में जा रहा था। दोपहर करीब सवा दो बजे ट्रैक्टर चौफेरवा के पास पहुंचा था।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ से आ रहे ट्रक ने ट्राली पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसमें बैठा अजय सड़क पर जा गिरा।
इस दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि ट्रैक्टर पलटने से चालक की हालत नाजुक है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की संख्या ज्यादा होने से यातायात को सुचारु करने में थोड़ा वक्त लग गया। चालक, ट्रक छोड़कर भाग निकला है। जिसे कब्जे में ले लिया गया है।
पिता का बंटाता था हाथ
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अजय अपने पिता राम भवन का परिवार चलाने में हाथ बंटाता था। जिला अस्पताल में बेटे के मरने की बात सुनकर पिता अवाक रह गया।
बाइकें भिड़ने से एक गंभीर
थाना क्षेत्र के दुर्गागंज विद्युत वितरण केंद्र के सामने रविवार देर रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में रानीपुर गांव के रमेश का भांजा अंकित (20) व बड़ाहार गांव का दीपू कोरी (22) व उसका भतीजा छोटू (7) तीनों घायल हो गए।

जिसमें छोटू की हालत गंभीर है। जिसे प्राइवेट अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां वह आईसीयू में भर्ती है। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया किसी बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला है। (संवाद)

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मृतक अजय को देखने आये पिता रामभवन व अन्य। संवाद

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मृतक अजय को देखने आये पिता रामभवन व अन्य। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed