{"_id":"62a0f3e160a076151c60064b","slug":"accident-police-maut-fatehpur-news-knp7013510114","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक ढाबाकर्मी को चार सौ मीटर घसीट ले गया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक ढाबाकर्मी को चार सौ मीटर घसीट ले गया, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसवा (फतेहपुर)। हाईवे स्थित ढाबे के बाहर खड़े होकर ग्राहकों को रोकते वक्त मंगलवार रात एक कर्मी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार में फंसकर कर्मी करीब 400 मीटर तक घिसटता चला। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग कार के पीछे के दौड़े, लेकिन चालक को पकड़ न सके। पुलिस ने कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी मो. हफीज (50) बिलंदा हाईवे स्थित एक ढाबे में पांच साल से काम करता था। मंगलवार रात हफीज कर्मी रात में बाहर खड़े होकर टार्च की मदद से वाहन सवार ग्राहकों को रोक रहा था। तभी प्रयागराज की ओर से आ रही कार ने हफीज को इतनी जोर की टक्कर मारी कि वह कार में ही फंस गया।
हादसा देख ढाबा संचालक और कर्मी दौड़कर पहुंचे, लेकिन कार में फंसे कर्मी को चालक हाईवे पर घसीटता चला गया। कुछ दूरी पर हफीज कार की चपेट से छूटा, लेकिन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। ढाबा संचालक ने कर्मी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र मुसीर और मुकीम हैं। पति की मौत से पत्नी जुबैदा बदहवास हो गई। लेखपाल बहाउद्दीन सिद्दकी हादसे की खबर पर बुधवार को परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पांच लाख रुपये किसान बीमा दुर्घटना योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।