{"_id":"62a4f177ca64860506620e14","slug":"accident-maut-mahila-fatehpur-news-knp7018677158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन
खागा। सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति बाल-बाल बच गया। हादसा शनिवार दोपर टोल प्लाजा और पुलिस चौकी के बीच अड़ार गांव के सामने हुआ। भारी वाहन सड़क पर गिरी महिला को रौंदते हुए निकल गया।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के फरसी पतरिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह चौहान अपनी पत्नी रमा देवी (45) के साथ बाइक से खागा कोतवाली के कल्लनपुर गांव के लिए निकला था। टोल प्लाजा क्रास करने के बाद अड़ार गांव के सामने उनकी बाइक पहुंची तो पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सुरेंद्र सिंह चौहान दाहिनी ओर गिरा जबकि रमा देवी बाईं ओर हाईवे पर गिरी। तभी भारी वाहन रमा को रौंदते हुए निकल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज मझिलगांव प्रवीण सिंह ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।