फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accident

सड़क हादसे में किसान की मौत .

Thu, 14 Nov 2019 08:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
accident
मर्च्यूरी हाउस में बेटा दीपू व अन्य परिजन - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कानपुर से शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार किसान को कल्यानपुर हाईवे पर गुगौली मोड़ के पास वाहन ने बुधवार की रात टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लहंगी गांव के बसियाखेड़ा निवासी जियालाल का बेटा रामखेलावन (50) खेतीबाड़ी करते थे। बेटे दीपू ने बताया कि वह बाइक से कानपुर के सिकठिया रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात पिता का एक्सीडेंट होने की सूचना कल्यानपुर पुलिस ने फोन के जरिए दी। तभी वह लोग मौके पर गए। पिता की क्षतिग्रस्त बाइक कल्यानपुर हाईवे के गुगौली मोड़ में पड़ी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि रात
विज्ञापन

होने के कारण हादसा किस वाहन से हुआ यह कोई नहीं देख सका। लोगों ने लहूलुहान हालत में उन्हें हाईवे पर पड़ा देखकर 100 नंबर में सूचना दी थी। पुलिस को पिता की जेब से आधार कार्ड और दो सौ रुपये मिला है। वह हेलमेट लगाए हुए थे। हादसा ट्रक से हो सकता है। तभी उनका शरीर कुचल गया है। घटना सेेेे पत्नी रेखा और
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियों पूजा, अन्नू का हाल बेहाल हो गया। दो बेटे दीपू और राज हैं। दीपू ने बताया कि बहन पूजा के लिए पिता रिश्ता खोज रहे थे। थानेदार जेपी उपाध्याय ने बताया कि जेब से आधार कार्ड मिला था। उससे ही परिजनों को सूचना दी गई है। हादसा करने वाले ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है। मौत किसी वाहन से कुचलने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed