{"_id":"5d9e36aa8ebc3e93d9659461","slug":"accident-fatehpur-news-knp518628626","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर पलटा, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। मूर्ति विसर्जन से लौट रही एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा।
कल्यानपुर के पिलखिनी गांव निवासी भोला पासवान का ट्रैक्टर मूर्ति विसर्जन के लिए थाना मलवां के देवमई घाट गया था। मूर्ति विसर्जन के बाद शाम पांच बजे लौटते समय जगदीशपुर के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। कल्यानपुर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों में मोहित(18), छोटू(15), संजय(17),
ऋषि(16), सुजीत(18), सुनील(8), संदीप(10), सुमेर(15), कामता प्रसाद(15) शामिल हैं। सभी पिलखिनी गांव के हैं। थानेदार जे पी उपाध्याय ने बताया कि छह लोगों को सदर भेजा गया है। शेष घायल मामूली चोट के कारण अपने घर चले गये। सुनील(8) पुत्र होरीलाल को गंभीर हालत में परिजन कानपुर हैलेट लेकर चले गए हैं।