{"_id":"5d9e355d8ebc3e01644084f3","slug":"accident-fatehpur-news-knp5186280111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर भागे आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिवलहा (फतेहपुर)। हथगाम थाना क्षेत्र के छिवलहा कस्बे में दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। एक गुट के लोगों ने पुरानी खुन्नस में सोमवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग की। इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को कारतूस, तमंचा, एक बाइक बरामद हुई। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हथगाम थाने के कसरहापुरवा निवासी किसान राकेश लोधी पत्नी अनीता के साथ सोमवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रहे थे। वह रास्ते में आगे और पत्नी पीछे थी। इनका आरोप है कि घर के सामने सोनू मौर्या, मोनू मौर्या, नीलेश लोधी समेत चार लोग बाइकों पर बैठे थे। उसे देखते ही सोनू ने गाली गलौच चालू कर दी। विरोध
करने पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। वह बाल बच गया और शोर मचाकर घर की तरफ भागा। पत्नी गोलियों की आवाज सुनकर जय देवी के घर में छिप गई। आरोपी उसके पीछे भी फायर करते दौड़े। कई राउंड फायरिंग की गई। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस आई। पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग निकले। पुलिस को
विज्ञापन
छानबीन में गाजीपुर कलां रोड पर एक बाइक लावारिस हालत में मिली। बाइक के बैग में एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि राकेश लोधी और सोनू मौर्या चौकी के टॉप टेन सूची के
अपराधी हैं। आरोपियों को पुराना गैंग था। सोनू और राकेश अब अलग हो गए हैं। सोनू मौर्या का गुट काफी मजबूत है। गोलीबारी के बाद मौके से भाग जाते हैं। छापेेमारी में आरोपी पक्ष की महिलाएं अड़ंगा बनती हैं। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि सोनू मौर्या, नीलेश लोधी, मोनू मौर्या समेत चार के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी, गाली
गलौच की रिपोर्ट पीड़ित की शिकायत पर दर्ज की गई है। तमंचा बरामदगी का मामला पुलिस की ओर से सोनू मौर्या के खिलाफ दर्ज कराया गया है। आरोपियों ने होली पर्व के दौरान नौटंकी कार्यक्रम में कई राउंड सोनू मौर्या पक्ष से फायरिंग की थी। पुलिस ने उस मामले में कार्रवाई की थी।