{"_id":"62ab4627d4bd7f168c01c41c","slug":"accident-bike-maut-fatehpur-news-knp702653792","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को लोडर ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को लोडर ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग निकला।
चांदपुर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव निवासी छोटकउनी (25) और सद्दाम (30) बुधवार रात बाइक से निमंत्रण में फतेहपुर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे बकेवर के डारी गांव के पास कोल्ड स्टोर से आलू लादकर जहानाबाद जा रहे लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर मौके से भाग निकला।
पुलिस ने घायलों को जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर किया। रास्ते में छोटकउनी की सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। मृतक के पिता मेंहदी हसन ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।