{"_id":"6283b2da8f9bf75fd92c8e68","slug":"accident-bike-maut-fatehpur-news-knp697246697","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत,साथी जख्मी
विज्ञापन
मार्चुरी हाउस के बाहर गमगीन खड़े खागा कस्बे के मृतक विकास के परिजन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर पुलिस को कोई हेलमेट भी नहीं मिला।
खागा कोतवाली क्षेत्र के कमलानगर मोहल्ला निवासी विकास सैनी (18) मोहल्ले में रहने वाले मित्र गया बाबा (17) के साथ बाइक से सोमवार रात करीब 11 बजे फतेहपुर आ रहा था। आमापुर मोड़ पर किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी।
बाइक सवार उछलकर रोड पर जा गिरे। इस बीच विकास एक और तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि छोटा बेटा अंकित ई-रिक्शा में भाड़ा लेकर फतेहपुर गया था।
विज्ञापन
रिक्शे की चार्जिंग खत्म होने पर रास्ते में फंस गया था। तभी रात को विकास अपने भाई को चार्जर देने जा रहा था। विकास की मौत से मां सरिता देवी का रो-रोकर बेहाल हो गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।