{"_id":"625db53a91cead3c8a415f4a","slug":"accidant-fatehpur-pac-jawan-fatehpur-news-knp691956331","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पीएसी जवान की मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मृतक पीएसी जवान के बेटे से बात करते पीएसी के अधिकारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम नगर चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन ने पीएसी जवान को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थानाक्षेत्र के महेरा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह गौर (45) पीएसी में नौकरी करते थे। बीमारी के चलते दो फरवरी से अवकाश पर थे। तबियत में सुधार आने पर पत्नी अनीता शनिवार को उन्हें पीएसी लाइन में छोड़ गई थी। सत्येंद्र अपने कमरे में रह रहा था। मेडिकल दाखिल कर ड्यूटी ज्वाइन करने से पहले सोमवार की सुबह वह टहलने निकले थे। उसी दौरान जयराम नगर चौराहे पर किसी वाहन ने कुचल दिया। हादसे के कई घंटे बाद उनकी पहचान हो सकी। पोस्टमार्टम हाउस में सत्येंद्र की पत्नी और बेटा देवांश व परिवार के अन्य लोग पहुंचे और बिलख पड़े। परिजनों ने बताया गया कि सत्येंद्र बे
टी तेजस्वी की शादी के लिए रिश्ता खोज रहा था। सूबेदार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सत्येंद्र गैरहाजिर चल रहे थे। हादसे से पीएसी जवानों में शोक का माहौल है।