फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accidant

ट्रैक्टर ने साले को कुचला, बहनोई घायल

Sat, 12 Feb 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
accidant
राजू की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
असोथर। विजयीपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक से गिरे युवक के सिर पर पहिया चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में उसका बहनोई भी घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बांदा के जिला मर्का थानाक्षेत्र के बैरफ खैरी का डेरा निवासी राजू निषाद(23) मुंबई में होटल कर्मी था। शुक्रवार सुबह वह बहन ममता देवी पत्नी रवि के घर असोथर थानाक्षेत्र के बैराणा गांव गया था। यहां से राजू, रवि के बहनोई किशनपुर थानाक्षेत्र के नरौली निवासी श्रवण के साथ असोथर में ही एक निमंत्रण में जाने के लिए निकला। तरुई का डेरा गांव के पास बाइक सवार राजू व श्रवण को विजयीपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रैक्टर ने राजू का सिर कुचल दिया। वहीं श्रवण के पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घायल श्रवण को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ममता के ससुर इंद्रमणि ने बताया कि राजू का पिता मिठाईलाल पंजाब में नौकरी करता है। सूचना पर बांदा से मृतक की मां, बहन आरती, पूजा भी पहुंचीं। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। ट्रैक्टर और चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असोथर-विजयीपुर मार्ग निर्माणाधीन होने से क्षतिग्रस्त है। गड्ढों से बचने की कोशिश में सड़क के बीच और किनारे पर अचानक बाइक सवार पहुंच जाते हैं। इसी वजह से अक्सर हादसे होते हैं। ट्रैक्टर पर पुआल लदा था। मृतक राजू का शनिवार को मुंबई लौटने का टिकट था। मुंबई जाने से पहले ही हादसे का शिकार हो गया।

हादसा स्थल पर  मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद

हादसा स्थल पर मौजूद पुलिस व लगी भीड़। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed