{"_id":"5fba99b88ebc3e9be918771b","slug":"accidant-fatehpur-news-knp595692653","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार की टकराया,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार की टकराया,मौत
विज्ञापन
ाइल फोटो पुष्पेंद्र - हथगांम में खड़े ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : FATEHPUR
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के हथगाम रोड पर लकड़ी गांव के पास शनिवार रात बाइक सवार रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ, उसकी जिला अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी राकेश साहू का पुत्र पुष्पेंद्र (22) रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था। वह शनिवार रात कानपुर से माल खरीदकर लौट रहा था। हथगाम रोड पर लकड़ी गांव के पास खड़ी ट्राली में पुष्पेंद्र टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। घायल की हालत नाजुक देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर किया। जिला अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह हेलमेट लगाए था। हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
पुष्पेंद्र बड़े भाइयों रावेंद्र और जितेंद्र में सबसे छोटा था। हादसे से मां गीता देवी, बहन आराधना बदहवास दिखी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि गलत तरीके से ट्रैक्टर खड़ा करने की वजह से हादसा हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।