{"_id":"5eceab988ebc3e902f36d8e6","slug":"accidant-fatehpur-news-knp5623522118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने महिलाओं और बाइक सवार को कुचला, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने महिलाओं और बाइक सवार को कुचला, तीन की मौत
विज्ञापन
हथगाम दुघटना के बाद अस्पताल में लगी भीड़ व मौजूद पुलिस
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खजुरियापुर के पास बुधवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार किसान और एक ही परिवार की तीन महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में किसान और जेठानी-देवरानी की मौत हो गई। वहीं परिवार की तीसरी महिला की हालत गंभीर है। चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।
रहीमपुर निवासी वीरेंद्र पासवान की पत्नी मालती देवी (43), उनके छोटे भाई नरेश की पत्नी फूलमती (40) और उससे छोटे भाई राजकुमार पासवान की पत्नी अनीता देवी (40) पैदल कस्बे के बाजार में खरीदारी को जा रही थीं। अलीपुर से चक्की चौराहे की ओर तेज रफ्तार से बोलेरो जा रही थी। बोलेरो ने धरमंगलपुर गांव निवासी किसान जमुना प्रसाद यादव (43) की बाइक में टक्कर मार दी।
जमुना प्रसाद धान का बीज लेने अलीपुर बाजार जा रहे थे। उन्हें घायल करने के बाद बोलेरो अनियंत्रित हो गई। आगे जा रही महिलाओं को बोलेरो ने रौंद दिया। हादसा होते ही लोगों की भीड़ लग गई। बाइक सवार जमुना प्रसाद, मालती देवी और अनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल फूलमती को हथगाम सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।