फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accidant,fatehpur news

नलकूप के कुएं में उतरे युवक की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत

Sat, 04 Sep 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
accidant,fatehpur news
हुसैनगंज। नलकूप के कुएं में उतरा युवक जहरीली गैस की चपेट में आ गया। उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों ने शव कुएं से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बसोहनी गांव से करीब 400 मीटर दूर सीताराम पटेल का नलकूप है।
शुक्रवार की सुबह उनका पुत्र आंचल पटेल (26) धान की सिंचाई के लिए नलकूप पर गया था। नलकूप के पंखे का पट्टा चढ़ाने के लिए आंचल करीब 15 फीट गहरे कुएं में उतर गया। कुएं में जहरीली गैस होने से वह इसकी चपेट में आने से बेहोश हो गया। उसके पिता कुछ देर बाद खेत पहुंचे तो बेटे को कुएं में बेहोश पड़ा देखा। वह परेशान हो गए और ग्रामीणों को जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं की गैस खत्म की। रस्से के सहारे ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने आंचल को मृत घोषित कर दिया। मृतक बसोहनी गांव का मूल निवासी था, लेकिन पड़ोसी गांव सलेमाबाद में रहता था।
विज्ञापन

वहीं, पिता किराने की दुकान चलाते हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक की मां देवरती, पत्नी शालू देवी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed