{"_id":"61005a8d8ebc3e5f0f600f52","slug":"accidant-fatehpur-news-fatehpur-news-knp642804455","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत
विज्ञापन
चौडगरा। कोआपरेटिव बैंक बिंदकी में क्लर्क के पद पर तैनात एक व्यक्ति की मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बिंदकी-चौडगरा मार्ग पर अलीपुर गांव के पास हुआ। पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उन्हें मृत बताया गया। पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया।
कानपुर जनपद के श्याम नगर निवासी रामसजीवन प्रजापति (50) कोआपरेटिव बैंक बिंदकी में क्लर्क के पद पर तैनात थे। वह रोज की तरह मंगलवार की शाम अपनी बाइक से कानपुर के लिए निकले। हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे रामसजीवन जैसे ही बिंदकी-चौडगरा मार्ग पर अलीपुर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डॉयल-112 की टीम उन्हें गोपालगंज अस्पताल पहुंची। जहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत बताया। पुलिस ने उनकी पहचान करके परिजनों को खबर दी।