{"_id":"625079c477e4e522874a712e","slug":"aag-hadsa-fatehpur-fatehpur-news-knp6901219174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 54 बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 54 बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
फतेहपुर/बिंदकी। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को अग्निकांड की घटनाओं में 54 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति व जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल बहरौली गांव पहुंचे और मौके का जायजा लिया। राजस्व टीम को नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को पहुंचाने के निर्देश दिए।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली और कोरसम गांव के बीच गेहूं की फसल में आग लगी। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना देकर खुद नलकूप के पानी से आग बुझाने में लग गए। तब तक फायर ब्रिगेड भी आ गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बहरौली और कोरसम गांव के महेश, दिनेश, रन्नो देवी, राजकुमार, संतोष कुमार, कमला देवी, ऊषा देवी समेत 14 किसानों की बीस बीघा फसल जली है। मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री, विधायक के अलावा एसडीएम अवधेश निगम भी गांव पहुंचे।
हुसैनगंज संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के सकूलपुर गांव में शुक्रवार दोपहर फसल में आग लगी। करीब चार बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों की मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग से रामबाबू यादव, भैयालाल, समोधी की चार बीघा फसल जली है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। गाजीपुर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के केवई गांव में गेहूं की फसल में आग लगने से शीतल, कल्लू राम, बरदानी, भगमनिया, गुड्डू, रामविशाल, रामकृपाल, अजय कुमार, शशिकांत, चंद्रकांत, प्रकाश, ओमदत्त की 30 बीघा फसल जली है।
विज्ञापन
दुष्कर्म आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
बिंदकी। कानपुर जाजमऊ निवासी पंकज यादव को पुलिस ने कस्बे के गांधी चौराहे से गिरफ्तार किया है। युवक पर बिंदकी कोतवाली के रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज था। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
(संवाद)