{"_id":"69596a49713138f7090c4bed","slug":"a-young-woman-was-kidnapped-after-she-refused-to-marry-him-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146759-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शादी से इन्कार करने पर बाइक से टक्कर मारकर युवती को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शादी से इन्कार करने पर बाइक से टक्कर मारकर युवती को किया अगवा
विज्ञापन
फतेहपुर। युवती के शादी से इन्कार करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि बीते दिनों रास्ते में युवक ने बाइक से उसे टक्कर मारकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर ले गया। राधानगर पुलिस ने युवक के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी थाना क्षेत्र के बहुआ पुलिया निवासी शुभम के साथ दो वर्ष पहले तय हुई थी। युवक के अनैतिक कार्य का पता चलने पर उसने शादी से इन्कार कर दिया। था।
शुभम दो माह से फोन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। 30 दिसंबर को वह घर से वर्मा चौराहा पैदल जा रही थी। तभी पीएसी मोड़ के पास शुभम बाइक में पहुंचा और उसे बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन
युवती के इन्कार करने पर गाली गलौज की और फिर बाइक से टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। आरोप है कि शुभम उसे अगवा कर घर ले गया। होश में आने पर वह भाग निकली। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।