फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A young man sitting under a Peepal tree was attacked by bees and died.

Fatehpur News: पीपल के पेड़ के नीचे बैठे युवक पर मधुमक्खियों का हमला, मौत

Sun, 10 May 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A young man sitting under a Peepal tree was attacked by bees and died.
बिंदकी (फतेहपुर)। क्षेत्र के फरीदपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई। युवक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था तभी मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी शिवभवन (35) पुत्र देशराज शनिवार दोपहर तालाब पर मछली पकड़ने गया था। लौटते समय वह गांव के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी पेड़ पर लगे छत्ते पर एक पक्षी बैठ गया। इससे मधुमक्खियां भड़क गईं और शिवभवन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मधुमक्खियों से घिरा युवक बचने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका। मधुमक्खियां उसकी नाक के रास्ते श्वास नली तक पहुंच गईं। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने उसके ऊपर कपड़ा डालकर किसी तरह मधुमक्खियों को हटाया और मोटरसाइकिल से सीएचसी बिंदकी ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।




हमले में पांच लोग हुए घायल
क्षेत्र के बीरपुर गांव में शुक्रवार को खेत पर काम कर रहे मजदूरों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। हमले में गांव की विमला, उसका बेटा आकाश, बेटी तन्नू, नागेंद्र गुप्ता और सुजीत घायल हो गए थे। सभी का इलाज बिंदकी सीएचसी में कराया गया। यहां सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed