{"_id":"6929f8932568dda6e705372d","slug":"a-young-man-died-after-being-assaulted-in-a-verbal-altercation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-144682-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गाली गलौज के विवाद में मारपीट के बाद युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गाली गलौज के विवाद में मारपीट के बाद युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो-02-फाइल फोटो मृतक नरेंद्र सिंह लोधी। स्रोत परिजन
हथगाम। थाना क्षेत्र के इदरीशपुर उर्फ नाथूपुर गांव में बृहस्पतिवार रात एक युवक की मौत हो गई। परिजन ने पड़ोसी दंपती की पिटाई से युवक की मौत का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव निवासी नरेंद्र सिंह लोधी (26) अविवाहित था। करीब एक साल पहले दुर्घटना में एक पैर फ्रैक्चर होने से दिव्यांग हो गया था। वह शराब का लती था। मां शकुंतला देवी ने पुलिस को बताया कि 26 नवंबर की रात बेटा नरेंद्र गांव में ही सड़क किनारे खड़ा था। वह नशे में था।
आरोप है कि इसी बीच बिना बात के पड़ोसी कमलेश ने पत्नी फूलमती के साथ पीट दिया। पिटाई के बाद वह शिकायत लेकर कमलेश के घर गईं। यहां उसे भी पीट दिया। पिटाई से बेटे को अंदरूनी चोटें आईं। उसने दर्द की दवा भी ली थी।
विज्ञापन
बेटे को दर्द होने पर करीब रात 12 बजे सीएचसी ले गए। इलाज के बाद उसे घर लेकर आए। यहां उसकी मौत हो गई। मां ने पिटाई से बेटे की मौत का आरोप लगाया है। नरेंद्र का एक बड़ा भाई मनोज है।
कमलेश की पत्नी फूलमती ने बताया कि घटना की रात वह लोग आरा मशीन में काम करने गए थे। काम से लौटने पर दरवाजे पर नरेंद्र गाली गलौज कर रहा था। समझाकर नरेंद्र को घर तक छोड़ आए थे। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
पुलिस कमलेश को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।