{"_id":"68a2290106ec7cc20801c1f5","slug":"a-young-man-and-two-farmers-died-due-to-snake-bite-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-139238-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सर्पदंश से युवक और दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सर्पदंश से युवक और दो किसानों की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-29-पवन सोनकर। स्रोत परिजन
फतेहपुर/खखरेरू। क्षेत्र में सर्पदंश से एक युवक और दो किसानों की मौत हो गई। खखरेरू थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो गांधी नगर निवासी पवन सोनकर (25) घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित बाग में शनिवार रात सो रहा था।
तभी उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे कनपुरवा गांव झाड़फूंक कराने ले गए। इसके बाद मंझनपुर जिला अस्पताल ले गए। यहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही पवन ने दम तोड़ दिया।
उधर, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई निवासी श्यामलाल (52) रविवार सुबह खेत पर काम रहे थे। उन्हें भी सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। औंग थाने के पधारा निवासी सुरजन (60) खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय सांप ने उन्हें डस लिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
झाड़फूंक से बचें, फौरान कराएं इलाज
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनके सक्सेना का कहना है कि सांप के डसने पर मरीज को झाड़फूंक करने वाले के पास कतई न ले जाएं। उसे सीधे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ऐसा करने से जान बच सकती है।