फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A reward of Rs 1 lakh has been announced for identifying the body of a woman found in a canal.

Fatehpur News: नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त पर एक लाख का इनाम

Sat, 05 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A reward of Rs 1 lakh has been announced for identifying the body of a woman found in a canal.
फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के बरिगवां गांव के पास रामगंगा निचली नहर में मिले महिला के हत्या कर फेंके गए शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पहचान बताने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इससे पहले 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

12 अगस्त को नहर से महिला का शव मिला था। पुलिस ने तीन दिन बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद थाना बकेवर में महिला की हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम में महिला की उम्र करीब 30 वर्ष और लंबाई 150 सेंटीमीटर पाई गई है। उसके दाहिने हाथ में एक अंगूठी थी जिस पर सोनू नाम गुदा है।
विज्ञापन

रामगंगा निचली नहर कानपुर की ओर से फतेहपुर आती है। पुलिस का मानना है कि कानपुर, फतेहपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग महिला की पहचान में मदद कर सकते हैं। शिनाख्त कराने में सहयोग करने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed