{"_id":"6952bce8602dd9a6c10b143b","slug":"a-reward-of-25000-rupees-has-been-announced-for-the-search-of-cow-smuggler-lukku-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-146449-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गोवंश तस्कर लुक्कू की तलाश में 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गोवंश तस्कर लुक्कू की तलाश में 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
फोटो-10-फरार लुक्कू। सोशल मीडिया
किशनपुर। थाना क्षेत्र की सरौली गोशाला से गोवंश तस्करी के मामले में पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपी लुक्कू को पकड़ने के लिए एसपी अनूप कुमार सिंह ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला ने 28 दिसंबर के अंक में समाचार प्रकाशित किया था कि 15 दबिश के बावजूद चार माह से गोस्तर पुलिस की गिरफ्त से दूर। इसे संज्ञान में लेते हुए एसपी ने गोतस्कर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
सरौली गोशाला से 20 सितंबर की रात कार सवार गोतस्कर मोहम्मद अमान निवासी जाजमऊ, अयूब अली निवासी ग्वालटोली, मुबीन निवासी दलेलपुर और सरौली के गोपालक जसवंत को ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया था। इनके पास से गोमांस तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार भी बरामद हुई थी। पुलिस ने 21 सितंबर को सभी को जेल भेज दिया था। आरोपी अमान जाजमऊ थाने का गैंगस्टर है।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि उन्हें सरौली के गोपालक लुक्कू ने बुलाया था। पुलिस ने लुक्कू को भी नामजद किया था लेकिन करीब चार महीने से वह पुलिस की गिरफ्त से दूर है।