फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A report was filed against the Anganwadi chief worker

Fatehpur News: आंगनबाड़ी मुख्य सेविका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Mar 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against the Anganwadi chief worker
हसवा। आंगनबाड़ी भर्ती में सुपरवाइजर के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने थरियांव थाने में शुक्रवार को भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी विवेचना सीओ करेंगे।
विज्ञापन

ब्लॉक में आंगनबाड़ी भर्ती कराने के बदले पैसा मांगने का एक ऑडियो वायरल हुआ था। सुपरवाइजर विमला शर्मा ने एक अभ्यर्थी के परिजनों से डेढ़ लाख की मांग की थी। इसके बाद चयन कराने का दावा किया था। ऑडियो में कहा गया है कि घूस की रकम को सीडीओ, डीडीओ व अन्य उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वायरल ऑडियो में खेसहन निवासी अक्षिता देवी का चयन करने की बात कही थी। इसकी शिकायत जिला अधिकारी रविंद्र सिंह व सीडीओ पवन कुमार मीना से की गई थी। जांच के बाद मामला सही पाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह यादव ने थरियांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी मुख्य सेविका विमला शर्मा का कहना है कि वायरल ऑडियो में आवाज उसकी नहीं है, किसी ने उसकी आवाज के साथ छेड़छाड़ किया है। एसओ अरविंद कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट की गई है। इसकी विवेचना सीओ थरियांव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed