Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A public meeting was held at the roadways workshop, and a memorandum of 15-point demands was submitted.

Fatehpur News: रोडवेज वर्कशॉप में आमसभा, 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा

Sat, 02 May 2026 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A public meeting was held at the roadways workshop, and a memorandum of 15-point demands was submitted.
फतेहपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद लखनऊ की अपील पर शुक्रवार को रोडवेज वर्कशॉप में कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर मांगों को लेकर आवाज उठाई। इस दौरान ट्रैफिक शाखा और कार्यशाला शाखा की संयुक्त आमसभा आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रांतीय उपमंत्री बीएस बाजपेई ने की।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांग पत्र अधिकारियों को सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत मार्गों पर अवैध संचालन और डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। निगम बस अड्डों के एक किलोमीटर दायरे में निजी बसों और चार पहिया वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की बात कही।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि निजी बस संचालक पर्यटक परमिट का उल्लंघन कर राष्ट्रीयकृत मार्गों पर स्टेज कैरिज की तरह संचालन कर रहे हैं। इससे परिवहन निगम को राजस्व हानि हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी के मार्गों पर हाईएंड लग्जरी बसें चलाने, यात्री कर दरों में समानता, एक्सप्रेसवे व हाईवे को राष्ट्रीयकृत मार्ग घोषित करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी उठाई गई। रिक्त पदों पर नियमित भर्ती और आउटसोर्स कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग की गई। बैठक में जयचंद्र प्रकाश, शशि भूषण मिश्रा, राजवीर सिंह समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed